मैं रेत हूँ - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads

मैं रेत हूँ
तट पर पड़ी प्रतीक्षा करती
समुद्र को चारों तरफ़ से बाँहों में समेटे
भीग जाती हूँ
आती-जाती भावों की बारम्बार लहरों से
पर यह आवर्ती प्रक्रिया भर है
प्रेम जैसा है पर प्रेम नहीं
शायद प्रेम को बाँधना
और फिर साधना नामुमकिन है
मैं भीगती तो हूँ, पर उस इश्क़ को अवशोषित नहीं कर पाती
वह मेरे किसी कण के भीतर समा नहीं पाता
बस, बाहर ही लगा रहता है ।
 
फिर मुश्किल दौर की उस धूप में मैं छोड़ देती हूँ उसे
या वह उड़ जाता है मौक़ा देखकर पता नहीं
कहा न ये इश्क़ नहीं संसर्ग है
सम्पर्क है जो गाढ़े वक़्त में ख़त्म हो जाता है
चाहे कितना भी लम्बा और आनन्ददायक हो
समुद्र और बालू का वही चिरकालिक रिश्ता है
सम्पर्क, संसर्ग और काम इच्छा वाला
भीगते-भिगाते, सिमटते-बहाते
आती जाती भावों की लहरों वाला
नियमित, आवश्यक, पारम्परिक
ठीक वैसा ही, जैसा वि…
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like