मैं नहीं करती वे बातें जो पुल नहीं होती - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

मैं नहीं करना चाहती वे बातें
जो पुल नहीं होतीं
उन संवादों को नहीं देती रास्ता
जो एकान्त में हुए
हमारे सबसे आत्मीय संवाद के पुल को
अपनी पदचाप से कोलाहल में तब्दील कर दे

मुझे पसन्द है तुम्हारी चुप्पी
घण्टों फ़ोन पर पास होते हुए भी
एक दूसरे की सांसों को महसूस करना
कुछ न कहने सा कहना
और अन्त में रखता हूँ कहकर
बड़ी देर तक फ़ोन नहीं काटना

मुझे पसन्द हैं तुम्हारे वे जंगली उन्मुक्त ठहाके
जो तुम फ़ोन पर लगाती हो
और तुम्हारे गम्भीर चेहरे को
देखकर मेरे सिवा कोई नहीं जानता
कि ये लड़की हंसती भी है

कितनी बार हम मिले
काॅफ़ी के बड़े-बड़े मगों को ख़त्म किया घण्टों में
पर बिना कहे एक शब्द
वह मौन संवाद आख़िर उस बिन्दु पर पहुँच ही जाता था
जो पुल गढ़ता था
आँखों से आँखों के बीच
दिल से दिल को जाता
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like