मैं इश्क़ में हूँ - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

मैंने कुछ सितारे नारियल के पत्तों के बीच छिपाकर रखे हैं ।
रात में झींगुर आपके लिखे गीत गाते हैं ।
वह हरा, वे तारे, वह गीत, रात और मेरा इन्तज़ार
सब जब चरम पर होता है
तो गालों पर मोतियों की बारिश होती है ।
एक-एक मोती क़लम को गीला
और काग़ज़ को पाक करता है ।
  
मैं इश्क़ में हूँ।
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like