झाँकना - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

1 min read · 12.4K reads

काश !
वह झाँकता
इस तरह मेरे भीतर

कि खुल जाती
उम्र की वह स्वेटर

जो वक़्त के काँटे पर
बुनी गई थी
बिना मेरी इजाज़त के ।
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like