ब्याह ज़रूरी नहीं है, बेटी ! - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

ब्याह ज़रूरी नहीं है बेटी
प्यार बहुत ज़रूरी है
रिवाज़ों की नहीं ज़रूरत तुमको
सम्मान बहुत ज़रूरी है
डरने की भी नहीं ज़रूरत
चौकस रहना ज़रूरी है
  
माँ बनना ज़रूरी नहीं है
आत्मनिर्भर होना ज़रूरी है
पूजा पाठ और धर्म नहीं ज़रूरी
ख़ुश रहना बहुत ज़रूरी है
  
नहीं मालूम मंदिर, ब्यूटी पार्लर और बाज़ार का रास्ता !
ये चलेगा
पर पुस्तकालय, दफ़्तर और विश्वविद्यालय
तक पहुँचने के सारे रास्ते तलाश
सरपट दौड़ लगाना
उस भीड़ से
जो मंज़िल के बहुत क़रीब हो
  
जो भी रोके रास्ता तेरा
उसे धकेल आगे बढ़ जाना
बहुत ज़रूरी है ।
माता-पिता कि हर बात यूँ ही मत मान लेना
माता-पिता नहीं हैं देवता
अगर सभी के मात-पिता
भगवान और ख़ुदा हैं
तो देखो न ! इस भगवान और ख़ुदा
ने मिलकर कैसी दुनिया बनाई है ।
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like