बिन्दु - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

उसकी बेतरतीब सी दुनिया में कहीं तो थी वह
एक बेजान बिन्दु की तरह
  
वह बेजान बिन्दु
अब साँस और शब्द चाहती थी
  
उसने खींच दी एक मौन लकीर
और चुप्पी ओढ़कर सो गया
गम्भीर निद्रा में
  
बिन्दु को लकीर बना देना
उसका विस्तार नहीं ,
उसे अस्तित्वविहीन करना है
 
उसे लकीर की फकीरी में मिला देना है ।
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like