आवाज़ की बुनावट को खोलती एक प्रेमकथा - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

2 min read · 12.3K reads

मन की अलमारी के किसी ख़ूबसूरत कोने में
जहाँ नैप्थालीन की गोलियाँ नहीं रखी हों
वहाँ एक हल्की सी रौशनी भी पहुँचती हो
वहीं तह और इस्त्री कर रखी हैं तुम्हारी
रवेदार आवाज़ के सारे कसीदे और बुनावट को
फुरसत में हम पहन लेते हैं आपके दिए शब्दों का
यह पैरहन बहुत जँचता है मुझपर !
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like