घर

अनाम कविअनाम कवि

1 min read · 12.4K reads

मैंने याद किया

तो वह एकाएक

उभरकर आ गया सामने

घर जब दिखा

तब क्या था, मौसम?

ठीक-ठाक याद नहीं

दीवालों पर चढ़ती बेलें दिखीं

उतनी ही हरी

घर में बतियाते लोगों को

सुन नहीं सका

वहाँ गंध थी रोटी की

चेहरे तमतमा रहे थे

चूल्हे की आँच से

घर कहाँ था?

वह तो महज़ याद करने का बहाना था

स्मृति में सुरक्षित

जब उसे देखना चाहा

तब देख लिया

हू-ब-हू चिड़िया की आँख से।

अनाम कवि
About the poet

अनाम कवि

अज्ञातकुलशील कवि। प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार दूधनाथ सिंह की खोज। मूल नाम : अनाम कवि

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like