यदि तुम्हें मैं भूल पाता - अमित

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमितअमिताभ त्रिपाठी ‘अमित26 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

यदि तुम्हें मैं भूल पाता,
जगत के सारे सुखो को
स्वयं के अनुकूल पाता
यदि तुम्हे मै भूल पाता।

भूल पाता मैं तुम्हारी साँस की पुरवाइयों को,
कुन्तलों में घने श्यामल मेघ की परछाइयों को,
भटकता हूँ शिखर से लेकर अतल गहराइयों तक,
खोजता हूँ कहीं अपनी चेतना का कूल पाता
यदि तुम्हें मैं भूल पाता।

चित्र जैसे खिंचे हैं हृद्‌-पटल पर वे घड़ी-पल-छिन,
साथ रहती स्वर-लहरियों की मधुर गुंजार निशिदिन,
याद आती मिलन की अनुगन्ध भूषण से, वसन से,
सोचता है मन पुनः तरु-वल्लरी सा झूल पाता
यदि तुम्हें मैं भूल पाता।

उधर चल-दर्पण-सदृश मन पर न कोई बिम्ब ठहरे,
नित नये सन्देह-भय-संशय रहे हर ओर बिखरे,
इधर कितनी विघ्न-बाधायें बदल कर रूप आतीं,
विकल-अन्तर कहीं अपनी वेदना का मूल पाता
यदि तुम्हें मैं भूल पाता।

रहस्यांकित हैं नियति की लेखनी के चित्र सारे,
लिखा क्या प्रारब्ध में होनी लगाये किस किनारे,
जगत का प्रतिभास मन की देहरी को लांघता है,
बहुत गहरा चुभ गया जो यदि निकल वह शूल पाता
यदि तुम्हें मैं भूल पाता।
अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित
About the poet

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

View profile & all 109 Poems / Stories

More from अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

  1. जिन्दगी इक तलाश है क्या है? - अमित

    जिन्दगी इक तलाश है, क्या है?दर्द इसका लिबास है क्या है?

    12.4K reads
  2. जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइये - अमित

    जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइयेतकरीर ही करनी हो कहीं और जाइये

    12.4K reads
  3. दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी है - अमित

    दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी हैहाँ! तसव्वुर में मगर पुख़्ता सा घर आज भी है

    12.4K reads
  4. बतर्ज-ए-मीर - अमित

    अक्सर ही उपदेश करे है, जाने क्या - क्या बोले है।पहले ’अमित’ को देखा होता अब तो बहुत मुहँ खोले है।

    12.4K reads
  5. मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगे - अमित

    मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगेमैने छोड़ी पतवार सहारे क्या कर लेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like