उपेक्षा

अमित तिवारीअमित तिवारी1 Apr 1994

1 min read · 12.4K reads

मोटी बूँद वाली वृष्टि की तरह

उलाहनाएँ पड़ती हैं मुझ पर

अनपेक्षित

मैं जड़ें पकड़े झूलता रहता हूँ

और जब लगता है

कि उजड़ जाएगा सब

जाने किस मद में दुबारा झूम जाता हूँ

मैं काँटे नहीं उगाऊँगा

और मरूँगा भी नहीं

उग आऊँगा सब गढ़-मठ पर

तुम्हारी उपेक्षा मेरे लिए खाद है।

अमित तिवारी
About the poet

अमित तिवारी

नई पीढ़ी के कवि। व्यंग्य और अनुवाद के संसार में भी सक्रिय। मूल नाम : अमित तिवारी जन्म : 01/04/1994 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 28 Poems / Stories