एक ऐतिहासिक इच्छा
एक असंभव भविष्य
तथ्यों की खिल्ली उड़ाता
तुम्हारा प्रेम
कर रहा है मेरी हत्या
फिर कहूँ कि एक समानांतर दुनिया है
मल्टीवर्स की एक दूसरी फाँक
जहाँ वही पोस रहा है
मुझे अपनी गोद में
कोई मानेगा?
एक ऐतिहासिक इच्छा
एक असंभव भविष्य
तथ्यों की खिल्ली उड़ाता
तुम्हारा प्रेम
कर रहा है मेरी हत्या
फिर कहूँ कि एक समानांतर दुनिया है
मल्टीवर्स की एक दूसरी फाँक
जहाँ वही पोस रहा है
मुझे अपनी गोद में
कोई मानेगा?

नई पीढ़ी के कवि। व्यंग्य और अनुवाद के संसार में भी सक्रिय। मूल नाम : अमित तिवारी जन्म : 01/04/1994 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
View profile & all 28 Poems / Stories