उसके कुचाग्र मेरे होंठों में दबे थे
पहली बार इसमें तृष्णा की हिंसा नहीं थी
प्रेमी के उद्विग्न जीवन से मेरा कायांतरण हो रहा था
भीगी बाज़ुओं की कोख में डूबे-डूबे
मेरा पोषण हो रहा था
जागने के बाद के व्यापार से बेख़बर
मुझे नींद आ रही थी
बहुत कुछ होने के बाद
अंततः मैं उसका पुत्र हुआ।








