विनोद कुमार शुक्ल के प्रति
कबूतर की परछाईं के आकार का एक कबूतर
मेरी निजता के आकार की खिड़की पर बैठा था
वह खटखटाना नहीं जानता था
अंदर आने को जानता था
उस चिड़िया के साथ फ्रेम पर टहलता रहा
चिड़िया के नाप भर का विस्मय
मैंने खिड़की नहीं खोली
वह प्रेम या सहायता के अचानक को नहीं
हमले के अचानक को जानता था।








