एकांत

अमित तिवारीअमित तिवारी1 Apr 1994

1 min read · 12.4K reads

एकांत एक प्रश्न है

जिसमें स्वयं समाहित है उसका उत्तर

जिसके उत्तरोत्तर है

संभावनाओं की इच्छा

और फिर इच्छाओं के प्रश्न!

इतनी जटिलताओं में भी इतना दुर्बल

जैसे प्रलोभनों की प्रतीक्षा में बैठा

एक भेदिया।

अमित तिवारी
About the poet

अमित तिवारी

नई पीढ़ी के कवि। व्यंग्य और अनुवाद के संसार में भी सक्रिय। मूल नाम : अमित तिवारी जन्म : 01/04/1994 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 28 Poems / Stories