रमना नींद में और ज़िन्दगी में - अमिता प्रजापति

अमिता प्रजापतिअमिता प्रजापति16 Sept 1973

1 min read · 12.4K reads

जैसे नींद
रम जाती है शरीर में
रमना है ऎसे मुझे ज़िन्दगी में
जैसे रोशनी खिड़कियों से आकर
अलग कर देती है
नींद को शरीर से
ऎसे ही अलग होना है
मुझे ज़िन्दगी से...
अमिता प्रजापति
About the poet

अमिता प्रजापति

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like