मन (चार कविताएँ) - अमिता प्रजापति

अमिता प्रजापतिअमिता प्रजापति16 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads

1.

जैसे सुन्दर वन में अकेले
खड़ा हो हिरन
कभी-कभी ऎसे अकेले
होता है मन

2.

सच कभी
आता है हम तक ऎसे
गिरा हो बदन पर
ठंडा पानी
ठंडों में

3.

कमल की पंखुरी-सा मन
पड़ा है दुख
जिस पर
पानी की बूंद-सा
मोती-सा

4.

कल एक हंस उतरा
आसमान से
बहुत सारी
सफ़ेदी लिए, निर्मलता लिए
अपने पूरे पंखों से समेटता रहा मुझे
लगता है अब भी वह मुझे उड़ाए
ले जा रहा है...
अमिता प्रजापति
About the poet

अमिता प्रजापति

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी