ओह! पंख

अमित नाथअमित नाथ

1 min read · 12.4K reads

बरसात देखने तुम्हारे पास आया

बादल ढँके दिन जैसे लाते हैं स्वप्न

स्वप्न के भीतर पक्षियों के बोल

उसी तरह दो आँखें इशारा करती हैं—

और काँप उठती है पूर्वनिर्धारित मौत

भूले हुए दिन, सफ़ेद कल्पना, लुप्त संगम

की महक—जो कुछ भी अभिव्यक्त है

असहाय कवि के मुखमंडल में

उसे लेकर भीगते हुए यह तुम्हारे पास आना

परछाइयो से भरी हुई रोशनी

से परिपूर्ण है जीवन

अपिरिचित दुख जैसा

जब बाहर निकलता हूँ—देखता हूँ

सड़कों पर दिया लेकर चली जा रही हैं

बीमा-युवतियाँ, नीले पन्नों वाली मार्कशीट लिए

सेरेलैक बच्चे

सफल युवकों का समूह

पंखों पर चलते हुए आज सचमुच जीने की इच्छा होती है।

अमित नाथ
About the poet

अमित नाथ

अधुनांतिक बांग्ला कवि।

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी