बारिश के बीचोंबीच की ऊब

अमित नाथअमित नाथ

1 min read · 12.4K reads

बारिश के बीचोंबीच का समय अंदर की ओर घूमता है

ठुड्डियों के गाभिन होने को तोड़-फोड़ कर दोपहर उड़ जाती है

मुँह फुलाई शाम की ओर...

झर जाते हैं आम के बौर — अफ़सोस के कालखण्ड से

पैदा होती है रंग-बिरंगी परियों की बैंगनी उछाल

इस समय नीम की पीली पत्तियाँ भी मोहक भ्रम पैदा करती हैं।

इस ऊब पर हल्के पैरों से गुज़रते ही

दिखती है फ्रॉक पहने एक बच्ची

जिसकी अथक चहलक़दमियों से झरते हैं

रुई के फाहे

अक्सर दो दिव्य अनार जैसे खिल उठते हैं

इस ऊब के बीच के हिस्से —

हॉर्न, पावरोटी, धूम्रपान, चहकते पंछी, बम्बइया सिनेमा,

परीक्षाएँ— सभी तुच्छ लगते हैं इन दिनों।

पर लड़का सोचता है कब वह बनेगा

एक मेहनती मधुमक्खी

बारिश के बीच का यह अंतराल

किसी न किसी के अकेले मन को छू जाता है

यह ऊब बताती है इस साल आम की फसल

अच्छी होगी।

बारिश के बीचोंबीच की ऊब में कहीं छुपा है फागुन

—फागुन के बीज!

अमित नाथ
About the poet

अमित नाथ

अधुनांतिक बांग्ला कवि।

View profile & all 2 Poems / Stories