दौरे हाज़िर
अपने आप में एक गाली है
जिसमें बेहयाई से जीने में ही
इज़्ज़त है।
दौरे हाज़िर
नकली छवि और
नकली अभिनय से सजा
रंगमंच है,
जिस पर हर भाव को
ड्रामेटिक ढंग से जीना है।
दौरे हाज़िर
बहुत-सी पुरानी चीज़ों से
सड़ चुका है,
मगर नाक-भौंह सिकोड़ना
सख़्त मना है।
दौरे हाज़िर के पास
इतने मुखौटे हैं
कि देखी नहीं जा सकती
उसकी असली शक्ल।
असल में
दौरे हाज़िर,
दौरे हाज़िर है ही नहीं,
अतीत और भविष्य की
मिथकीय कल्पनाओं ने
उसकी हत्या कर दी है।








