यकुम जनवरी है नया साल है - अमीर क़ज़लबाश

अमीर क़ज़लबाशअमीर क़ज़लबाश

2 min read · 12.4K reads

यकुम जनवरी है नया साल है
दिसंबर में पूछूँगा क्या हाल है

बचाए ख़ुदा शर की ज़द से उसे
बे-चारा बहुत नेक-आमाल है

बताने लगा रात बूढ़ा फ़क़ीर
ये दुनिया हमेशा से कंगाल है

है दरिया में कच्चा घड़ा सोहनी
किनारे पे गुमसुम महिवाल है

मैं रहता हूँ हर शाम शिकवा-ब-लब
मेरे पास दीवान-ए-इक़बाल है
अमीर क़ज़लबाश
About the poet

अमीर क़ज़लबाश

View profile & all 14 Poems / Stories