बंद आँखों से वो मंज़र देखूँ - अमीर क़ज़लबाश

अमीर क़ज़लबाशअमीर क़ज़लबाश

3 min read · 12.4K reads

बंद आँखों से वो मंज़र देखूँ
रेग-ए-सहरा को समंदर देखूँ

क्या गुज़रती है मेरे बाद उस पर
आज मैं उस से बिछड़ कर देखूँ

शहर का शहर हुआ पत्थर का
मैं ने चाहा था के मुड़ कर देखूँ

ख़ौफ़ तंहाई घुटन सन्नाटा
क्या नहीं मुझ में जो बाहर देखूँ

है हर इक शख़्स का दिल पत्थर का
मैं जिधर जाऊँ ये पत्थर देखूँ

कुछ तो अंदाज़-ए-तूफ़ाँ हो ‘अमीर’
नाव काग़ज़ की चला कर देखूँ
अमीर क़ज़लबाश
About the poet

अमीर क़ज़लबाश

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अमीर क़ज़लबाश

  1. आँखें खुली हुई है तो मंज़र भी - अमीर क़ज़लबाश

    आँखें खुली हुई है तो मंज़र भी आएगाकाँधों पे तेरे सर है तो पत्थर भी आएगा

    12.4K reads
  2. अपने हम-राह ख़ुद चला करना - अमीर क़ज़लबाश

    अपने हम-राह ख़ुद चला करनाकौन आएगा मत रुका करना

    12.4K reads
  3. दामन पे लहू हाथ में ख़ंजर - अमीर क़ज़लबाश

    दामन पे लहू हाथ में ख़ंजर न मिलेगामिल जाएगा फिर भी वो सितम-गर न मिलेगा

    12.4K reads
  4. हाँ ये तौफ़ीक़ कभी मुझ को - अमीर क़ज़लबाश

    हाँ ये तौफ़ीक़ कभी मुझ को ख़ुदा देता थानेकियाँ कर के मैं दरिया में बहा देता था

    12.4K reads
  5. हर रह-गुज़र में काह-कशाँ - अमीर क़ज़लबाश

    हर रह-गुज़र में काह-कशाँ छोड़ जाऊँगाज़िंदा हों ज़िंदगी के निशाँ छोड़ जाऊँगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like