अपने हम-राह ख़ुद चला करना - अमीर क़ज़लबाश

अमीर क़ज़लबाशअमीर क़ज़लबाश

3 min read · 12.4K reads

अपने हम-राह ख़ुद चला करना
कौन आएगा मत रुका करना

ख़ुद को पहचानने की कोशिश में
देर तक आईना तका करना

रुख़ अगर बस्तियों की जानिब है
हर तरफ़ देख कर चला करना

वो पयम्बर था भूल जाता था
सिर्फ़ अपने लिए दुआ करना

यार क्या ज़िंदगी है सूरज की
सुब्ह से शाम तक जला करना

कुछ तो अपनी ख़बर मिले मुझ को
मेरे बारे में कुछ कहा करना

मैं तुम्हें आज़माऊँगा अब के
तुम मोहब्बत की इंतिहा करना

उस ने सच बोल कर भी देखा है
जिस की आदत है चुप रहा करना
अमीर क़ज़लबाश
About the poet

अमीर क़ज़लबाश

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अमीर क़ज़लबाश

  1. आँखें खुली हुई है तो मंज़र भी - अमीर क़ज़लबाश

    आँखें खुली हुई है तो मंज़र भी आएगाकाँधों पे तेरे सर है तो पत्थर भी आएगा

    12.4K reads
  2. बंद आँखों से वो मंज़र देखूँ - अमीर क़ज़लबाश

    बंद आँखों से वो मंज़र देखूँरेग-ए-सहरा को समंदर देखूँ

    12.4K reads
  3. दामन पे लहू हाथ में ख़ंजर - अमीर क़ज़लबाश

    दामन पे लहू हाथ में ख़ंजर न मिलेगामिल जाएगा फिर भी वो सितम-गर न मिलेगा

    12.4K reads
  4. हाँ ये तौफ़ीक़ कभी मुझ को - अमीर क़ज़लबाश

    हाँ ये तौफ़ीक़ कभी मुझ को ख़ुदा देता थानेकियाँ कर के मैं दरिया में बहा देता था

    12.4K reads
  5. हर रह-गुज़र में काह-कशाँ - अमीर क़ज़लबाश

    हर रह-गुज़र में काह-कशाँ छोड़ जाऊँगाज़िंदा हों ज़िंदगी के निशाँ छोड़ जाऊँगा

    12.4K reads