मेरे जुनूँ का नतीजा ज़रूर निकलेगा - अमीर क़ज़लबाश

अमीर क़ज़लबाशअमीर क़ज़लबाश

2 min read · 12.4K reads

मेरे जुनूँ का नतीजा ज़रूर निकलेगा
इसी सियाह समंदर से नूर निकलेगा

गिरा दिया है तो साहिल पे इंतिज़ार न कर
अगर वो डूब गया है तो दूर निकलेगा

उसी का शहर वही मुद्दई वही मुंसिफ़
हमें यक़ीं था हमारा क़ुसूर निकलेगा

यक़ीं न आए तो इक बात पूछ कर देखो
जो हँस रहा है वो ज़ख़्मों से चूर निकलेगा

उस आस्तीन से अश्कों को पोछने वाले
उस आस्तीन से ख़ंजर ज़रूर निकलेगा
अमीर क़ज़लबाश
About the poet

अमीर क़ज़लबाश

View profile & all 14 Poems / Stories