झोंका इधर न आये नसीम-ए-बहार का - अमीर मीनाई

अमीर मीनाईअमीर मीनाई21 Sept 1829 – 13 Sept 1900

3 min read · 12.4K reads

 
झोंका इधर न आये नसीम-ए-बहार का
नाज़ुक बहुत है फूल चराग़-ए-मज़ार का

फिर बैठे-बैठे वाद-ए-वस्ल उस ने कर लिया
फिर उठ खड़ा हुआ वही रोग इन्तज़ार का

शाख़ों से बर्ग-ए-गुल नहीं झड़ते हैं बाग़ में
ज़ेवर उतार रहा है उरूस-ए-बहार का

हर गुल से लालाज़ार में ये पूछता हूँ मैं
तू ही पता बता दे दिल-ए-दाग़दार का

इस प्यार से फ़िशार दिया गोर-ए-तंग ने
याद आ गया मज़ा मुझे आग़ोश-ए-यार का

हिलती नहीं हवा से चमन में ये डालियाँ
मूँह चूमते हैं फूल उरूस-ए-बहार का

उठता है नज़अ में वो सरहाने से ऐ अमीर
मिटता है आसरा दिल-ए-उम्मीदवार का
अमीर मीनाई
About the poet

अमीर मीनाई

View profile & all 63 Poems / Stories

More from अमीर मीनाई

  1. उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ - अमीर मीनाई

    उस की हसरत[1] है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँढूँढने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ

    12.4K reads
  2. तुन्द मै और ऐसे कमसिन के लिये - अमीर मीनाई

    तुन्द मय और ऐसे कमसिन के लियेसाक़िया हल्की-सी ला इन के लिये

    12.4K reads
  3. सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्ता - अमीर मीनाई

    सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्तानिकलता आ रहा है आफ़ताब आहिस्ता-आहिस्ता

    12.4K reads
  4. कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुई - अमीर मीनाई

    कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुईहाय कैसे इस भरी महफ़िल में रुसवाई हुई

    12.4K reads
  5. जब से बुलबुल तूने दो तिनके लिये - अमीर मीनाई

    जब से बुलबुल तूने दो तिनके लियेटूटती है बिजलियाँ इनके लिये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like