हुआ जो पैवंद मैं ज़मीं का तो दिल हुआ शाद मुझ हज़ीं का
बस अब इरादा नहीं कहीं का कि रहने वाला हूँ मैं यहीं का
क़रीब है यारो रोज़-ए-महशर छुपेगा कुश्तों का ख़ून क्यूँ-कर
जो चुप रहेगी ज़बान-ए-ख़ंजर लहू पुकारेगा आस्तीं का
हवा-ए-मय में हूँ महव ऐसा चमन में घिर कर जो अब्र आया
सियह-मस्ती में मैं ये समझा जहाज़ है आब-ए-आतशीं का
'अमीर' देखा जो उस का नक़्शा तो नक़्शा यूसुफ़ का दिल से उतरा
कि नक़्श-ए-सानी के आगे होता फ़रोग़ क्या नक़्श-ए-अव्वलीं का








