क़िबला-ए-दिल काबा-ए-जाँ और है

अमीर मीनाईअमीर मीनाई21 Sept 1829 – 13 Sept 1900

1 min read · 12.4K reads

क़िबला-ए-दिल काबा-ए-जाँ और है

सज्दा-गाह-ए-अहल-ए-इरफ़ाँ और है

हो के ख़ुश कटवाते हैं अपने गले

आशिक़ों की ईद-ए-क़ुर्बां और है

रोज़-ओ-शब याँ एक सी है रौशनी

दिल के दाग़ों का चराग़ाँ और है

ख़ाल दिखलाती है फूलों की बहार

बुलबुलो अपना गुलिस्ताँ और है

क़ैद में आराम आज़ादी वबाल

हम गिरफ़्तारों का ज़िंदाँ और है

बहर-ए-उल्फ़त में नहीं कश्ती का काम

नूह से कह दो ये तूफ़ाँ और है

किस को अंदेशा है बर्क़ ओ सैल से

अपना ख़िर्मन का निगहबाँ और है

दर्द वो दिल में वो सीने पर है दाग़

जिस का मरहम जिस का दरमाँ और है

काबा-रू मेहराब-ए-अबरू ऐ 'अमीर'

अपनी ताअ'त अपना ईमाँ और है

अमीर मीनाई
About the poet

अमीर मीनाई

View profile & all 63 Poems / Stories

More from अमीर मीनाई

  1. उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ - अमीर मीनाई

    उस की हसरत[1] है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँढूँढने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ

    12.4K reads
  2. तुन्द मै और ऐसे कमसिन के लिये - अमीर मीनाई

    तुन्द मय और ऐसे कमसिन के लियेसाक़िया हल्की-सी ला इन के लिये

    12.4K reads
  3. सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्ता - अमीर मीनाई

    सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्तानिकलता आ रहा है आफ़ताब आहिस्ता-आहिस्ता

    12.4K reads
  4. कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुई - अमीर मीनाई

    कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुईहाय कैसे इस भरी महफ़िल में रुसवाई हुई

    12.4K reads
  5. जब से बुलबुल तूने दो तिनके लिये - अमीर मीनाई

    जब से बुलबुल तूने दो तिनके लियेटूटती है बिजलियाँ इनके लिये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like