ख़ुश-आमदीद कहता गुलों का जहाँ था - अमीर हम्ज़ा साक़िब

अमीर हम्ज़ा साक़िबअमीर हम्ज़ा साक़िब

3 min read · 12.4K reads

ख़ुश-आमदीद कहता गुलों का जहाँ था
इक दश्त-ए-बे-अमाँ मगर दरमियान था

मेरी बरहना-पुश्त थी कोड़ों से सब्ज़ ओ सुर्ख़
गोरे-बदन पे उस के भी नीला निशान था

किस ख़ेमा-ए-मलाल में रातें बसर हुईं
किस ग़म-कदे पे मेहरबाँ ना-मेहरबान था

रौशन अलाव होते ही आया तरंग में
वो क़िस्सा-गो ख़ुद अपने में इक दास्तान था

इस सम्त गिर्या-ज़ारी ओ काफ़ूर की महक
उस सम्त ख़ुश-लिबासी थी और इत्र-दान था
अमीर हम्ज़ा साक़िब
About the poet

अमीर हम्ज़ा साक़िब

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अमीर हम्ज़ा साक़िब

  1. बदन के लुक़मा-ए-तर को हराम कर लिया है - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    बदन के लुक़मा-ए-तर को हराम कर लिया हैके ख़्वान-ए-रूह पे जब से तआम कर लिया है

    12.4K reads
  2. दश्त-ए-बला-ए-शौक़ में ख़ेमे लगाए हैं - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    दश्त-ए-बला-ए-शौक़ में ख़ेमे लगाए हैंइब्न-ए-ज़ियाद-ए-वक़्त से कह दो हम आए हैं

    12.4K reads
  3. गर्द-बाद-ए-शरार हैं हम लोग - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    गर्द-बाद-ए-शरार हैं हम लोगकिस के जी का ग़ुबार हैं हम लोग

    12.4K reads
  4. ग़ज़लों से तज्सीम हुई तकमील हुई - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    ग़ज़लों से तज्सीम हुई तकमील हुईनुक़्त नुक़्ते से मेरी तरसील हुई

    12.4K reads
  5. हैरान बहुत ताबिश-ए-हुस्न-दीगराँ थी - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    हैरान बहुत ताबिश-ए-हुस्न-दीगराँ थीतुझे लब की सिफ़त लाल-ए-बदख़शाँ में कहाँ थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like