आज रंग है ऐ माँ रंग है री

Amir KhusrauAmir Khusrau26 Jul 1253 – 26 Jul 1325

2 min read · 13.3K reads

आज रंग है ऐ माँ रंग है री,
मेरे महबूब के घर रंग है री।
अरे अल्लाह तू है हर,
मेरे महबूब के घर रंग है री।

मोहे पीर पायो निजामुद्दीन औलिया,
निजामुद्दीन औलिया-अलाउद्दीन औलिया।
अलाउद्दीन औलिया, फरीदुद्दीन औलिया,
फरीदुद्दीन औलिया, कुताबुद्दीन औलिया।
कुताबुद्दीन औलिया मोइनुद्दीन औलिया,
मुइनुद्दीन औलिया मुहैय्योद्दीन औलिया।
आ मुहैय्योदीन औलिया, मुहैय्योदीन औलिया।
वो तो जहाँ देखो मोरे संग है री।

अरे ऐ री सखी री,
वो तो जहाँ देखो मोरो (बर) संग है री।
मोहे पीर पायो निजामुद्दीन औलिया,
आहे, आहे आहे वा।
मुँह माँगे बर संग है री,
वो तो मुँह माँगे बर संग है री।

निजामुद्दीन औलिया जग उजियारो,
जग उजियारो जगत उजियारो।
वो तो मुँह माँगे बर संग है री।
मैं पीर पायो निजामुद्दीन औलिया।
गंज शकर मोरे संग है री।
मैं तो ऐसो रंग और नहीं देखयो सखी री।
मैं तो ऐसी रंग देस-बदेस में ढूढ़ फिरी हूँ,
देस-बदेस में।
आहे, आहे आहे वा,
ऐ गोरा रंग मन भायो निजामुद्दीन।
मुँह माँगे बर संग है री।

सजन मिलावरा इस आँगन मा।
सजन, सजन तन सजन मिलावरा।
इस आँगन में उस आँगन में।
अरे इस आँगन में वो तो, उस आँगन में।
अरे वो तो जहाँ देखो मोरे संग है री।
आज रंग है ए माँ रंग है री।

ऐ तोरा रंग मन भायो निजामुद्दीन।
मैं तो तोरा रंग मन भायो निजामुद्दीन।
मुँह माँगे बर संग है री।
मैं तो ऐसो रंग और नहीं देखी सखी री।
ऐ महबूबे इलाही मैं तो ऐसो रंग और नहीं देखी।
देस विदेश में ढूँढ़ फिरी हूँ।
आज रंग है ऐ माँ रंग है ही।
मेरे महबूब के घर रंग है री।

Amir Khusrau
About the poet

Amir Khusrau

Abu'l Hasan Yamīn ud-Dīn Khusrau (Urdu: ابو الحسن یمین الدین خسرو‎) (1253–1325), better known as Amīr Khusrau (अमीर ख़ुसरो) Dehlavī (Also known as 'Amir Khusro امیر خسرو') was a Sufi singer, poet and scholar from India. He was an iconic figure in the cultural…

View profile & all 17 Poems / Stories

More from Amir Khusrau

  1. आ घिर आई दई मारी घटा कारी

    आ घिर आई दई मारी घटा कारी। बन बोलन लागे मोर दैया रीबन बोलन लगे मोर। रिम-झिम रिम-झिम बरसन लागी छाय री चहुँ ओर।

    12.7K reads
  2. अम्मा मेरे बाबा को भेजो री

    अम्मा मेरे बाबा को भेजो री - कि सावन आयाबेटी तेरा बाबा तो बूढ़ा री - कि सावन आया

    13.0K reads
  3. अब आए न मोरे साँवरिया

    अब आए न मोरे साँवरिया, मैं तो तन मन उन पर लुटा देती।घर आए न मोरे साँवरिया, मैं तो तन मन उन पर लुटा देती।

    12.7K reads
  4. रैनी चढ़ी रसूल की सो रंग मौला के हाथ

    रैनी चढ़ी रसूल की सो रंग मौला के हाथ।जिसके कपरे रंग दिए सो धन धन वाके भाग।।

    16.5K reads
  5. आ साजन मोरे नयनन में

    आ साजन मोरे नयनन में, सो पलक ढाप तोहे दूँ।न मैं देखूँ औरन को, न तोहे देखन दूँ।

    12.7K reads

More Poetry & Stories You May Like