दोहा - भाग 10 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्यअम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

5 min read · 12.4K reads

नैन भले बोलैं सुनैं, बिनु जिह्वा बिनु कान।
हीरा कैसी हिये की, करैं परख पहिचान।।91।।

स्वाँसा के टूटे बहुर, उर नहिं लेत उसाँसु।
आसा के टूटे गिरत, टूट टूट ये आँसु।।92।।

कोलत काठ कठोर क्यौं, होत कमल मैं बन्द।
आई मो मन-भँवर की, इतनी बात पसन्द।।93।।

समय पाइ कै रूप धन, मिलत सबैई आइ।
विलस न जानै याहि जो, समय गए पछताइ।।94।।

ससि चकोर के दरद कौ, जब तुहिं असर न होई।
कूहू निसा षोड़स कला, तब तैं बैठत खोइ।।95।।

चल न सकै निज ठौर तैं, जे तन-प्रभु अभिराम।
तहाँ आइ रस बरसिबौ, लाजिम तुहि घन-स्याम।।96।।

तेरी है या साहिबी, वार पार सब ठौर।
रसनिधि कौ निसतार लै, तुही प्रभूकर गौर।।97।।

रोम रोम जो अद्य भर्यो पतितन में सिरनाम।
रसनिधि वाहि निबाहिबौ, प्रभु तेरोई काम।।98।।

स्याही बारन तैं गई, मन तैं भई न दूर।
समझ चतुर चित बात यह, रहत बिसूर बिसूर।।99।।

अधम-उधारन बिरद तुव, अधम-उधार न काज।
जो पै रसनिधि औगुनी, तुमैं सौ गुनी लाज।।100।।
अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य
About the poet

अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

  1. दोहा - भाग 1 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    एक-रदन कुंजर-बदन, लम्बोदर लघु-नैन।सिद्धि लही जग सुमिर तुहिं, कस पाँऊ गौ मैं न।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    आह भरत दिन, यामिनी, रोवत अँसुवन ढारि।सन्ध एकहि घरी की, बिरहै एक अपार।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    रूप-कूप में सुमुखि के, मन-घट देखि अरै न।फेर न रीतत भरे ते, रीते बिनु निक सैन।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    ऐसी कहूँ प्रतीक्षा, देखी हम सुकुमार।सूख रही है द्वार पै, खुद ह्वै बन्दनवार।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    तिरछी सिधी चाल-चलि, ज्यों गज उष्ट्र तुरंग।देन मात हिय-शाह कों, खेलत दृग सतरंग।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like