वापसी का सफ़र - नज़्म

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

मेरी तलाश मुझे ले चली है माज़ी में

तुम्हीं बताओ मैं ख़ुद को कहाँ तलाश करूँ

पिघल पिघल के सदा इम्तिहाँ की आतिश में

वजूद ढल गया मेरा अजीब साँचों में

वो इक वजूद जो रिश्तों में खो गया है कहीं

उसी वजूद को फिर से कहाँ तलाश करूँ

तराशना है नया इक मुजस्समा या फिर

मैं अपने गुम-शुदा हिस्सों को फिर तलाश करूँ

तुम्हीं बताओ मैं ख़ुद को कहाँ तलाश करूँ

सवाल ये है कि तुम से ही क्यों मुख़ातिब हूँ

चलो बताऊँ तुम्हें कम से क्यों सवाल किया

तुम्हीं पे आ के रुका था मोहब्बतों का सफ़र

तुम्हीं हो आख़िरी पहचान मेरे होने की

तो क्यों न तुम से शुरूअ' हो ये वापसी का सफ़र

तुम्हारे प्यार के बदले जो प्यार तुम को दिया

मेरी वफ़ाओं ने जो इख़्तियार तुम को दिया

वो इख़्तियार जो तुम ने क़फ़स में ढाल दिया

उसी क़फ़स से रिहाई है इब्तिदा मेरी

तुम्हारे नाम किया था जो उम्र का हिस्सा

ये इल्तिजा है मिरी आज मुझ को लौटा दो

बड़ा कठिन है मेरी जाँ ये वापसी का सफ़र

रिहाई दे के मुझे आज मुझ से मिलवा दो

अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like