खिड़की - नज़्म

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

मेरी जैसी नज़्में लिखने वाली लड़की

जिस खिड़की की ओट से मुझ को देख रही है

उस के धुँदले शीशों पर सब अक्स हैं

मेरी आँखों से बहते पानी के

और नक़्श हैं उस की चौखट पर उन हाथों के

उस खिड़की की आँखों से देखा है मैं ने

अच्छा और बुरा लम्हा

और अंदर और बाहर के सब मौसम वहीं से गुज़रे हैं

इस खिड़की के आगे गिरता हर मंज़र तस्वीर किया

दिन की उजली आहट को ता'बीर किया

रात सितारों से भर कर शीशों में उँड़ेली

अपनी आँखें दे कर ताक़ में फूलों जैसे ख़्वाब सजाए

अपने तन पर गर्द लपेटी

खिड़की पर कहीं जम नहीं जाए

बाहर से आते कंकर पत्थर और काँटे

चुपके से इस दिल में छुपाए

खिड़की का कोई भी शीशा टूट न जाए

बस इतनी सी बात का कोई ध्यान न आया

खिड़की आख़िर किसी भी सम्त को खुल सकती है

मेरी रियाज़त मेरी मोहब्बत

तुंद हवा के इस झोंके से

और बारिश की तेज़ फुवार से

चंद लम्हों में घुल सकती है

धुल सकती है

अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like