जंगल - नज़्म

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

एक अजीब सा जंगल है इस शहर के बीच उग आया

घना मुहीब और गहरा जिस की ख़ूब घनेरी छाया

यूँ लगता है जैसे मेरे भीतर का इक साया

इक दिन पहले कहीं नहीं था ऐसा सब्ज़ अँधेरा

ऊँची शाख़ों की परतों का गुम्बद जैसा घेरा

देखूँ फिर हैरान रहूँ इस शहर में ऐसा डेरा

काँटों वाले ज़हर भरे बल खाते शाख़चे आगे

पीछे हटते जाएँ रस्ते जंगल जैसे भागे

जिस भी रुख़ पर पाँव धरूँ उस दिल में डर सा जागे

मेरे पैर के नीचे से इक शाख़ नई उग आए

तुम तक जाता हर इक रस्ता ऐसे रुकता जाए

क्यूँ कर मुझ को मिलने दें फिर ख़ौफ़ के बोझल साए

अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like