तीर तो ग़ैर की कमान के थे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

4 min read · 12.4K reads

तीर तो ग़ैर की कमान के थे
हाथ पर एक मेहर-बान के थे

उस के लहजे में सच तो था लेकिन
रंग गहरे मेरे गुमान के थे

दूर तक भीगता हुआ जंगल
वा दरीचे तेरे मकान के थे

कुछ तिलिस्म-ए-नुजूम-ए-शब भी था
कुछ करिश्मे भी तेरे ध्यान के थे

था वो जादू सा आसमानों में
शौक़ उस से सिवा उड़ान के थे

मैं जब आई तो वो सफ़र में था
और इरादे भी आसमान के थे

मैं ठहरती या वो ठहर जाता
साए बस एक साएबान के थे

नींद ख़्वाबों को छू के लौट आई
आख़िरी मोड़ दास्ताँ के थे

जब हवा थम गई तभी जाना
तौर कुछ और बादबान के थे

फिर भला किस तरह मना करती
फ़ैसले चश्म-ए-मेहर-बान के थे
अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like