एक कहानी - नज़्म

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

मेरे कमरे में फैली है एक कहानी

अभी ज़रा सी देर हुई है

मैं ने इक मैले काग़ज़ पर

हर्फ़ों के टुकड़े जोड़े थे

और कहानी को थोड़ी सी जगह मिली थी

फिर लफ़्ज़ों के ताने बाने बिखर गए थे

जिन लफ़्ज़ों से आँख-मिचोली खेलते खेलते

बीत गया है इतना वक़्त

कि अब तो याद भी कब आता है

अपने जिस्म की क़ैद में हैं हम या बाहर हैं

इतना वक़्त कि मंज़र सारे पिघल गए हैं

ओझल हैं तस्वीर के रंग में या ज़ाहिर हैं

और कहानी काग़ज़ से बह निकली है

सारे कमरे में फैली है

सब दरवाज़ों और दरीचों से लिपटी है

सारी किताबें औंधी कर के

उन से वो सब लफ़्ज़ निकाल के ले आई है

जो हम ने इक साथ पढ़े थे

मेरी अलमारी से बंद लिफ़ाफ़े खोल के

सारे ख़्वाब उठा लाई है

जो हम ने इक साथ बुने थे

और ज़मीं से छत तक कैसे बेचैनी से भटक रही है

थक जाती है और मिरी आँखों से बहने लग जाती है

बिस्तर के नीचे छुप कर आहें भरती है

मेरे कंधे पर सर रख के सो जाती है

और कभी खिड़की के पट पर माथा टेक के खो जाती है

मेरे कमरे में फैली ये एक कहानी

घात में है अब

कोई रौज़न-ए-दर दरवाज़ा खुल जाए तो

ये इस हब्स-ज़दा कमरे से बाहर निकले

जैसे मेरे दिल की एक इक रग को चीर के बह निकली थी

अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like