रामकृष्ण के अनुकूलप्रिय दोईमाछ की विधि - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

4 min read · 12.4K reads

रज नहीं, केश, स्वेद, बरौनी की धूल
स्वामी को वश में करने के लिए
यह सब नहीं चाहिए किंचित भी
केवल अतीव अनुराग माँमोनी शारदा का
स्वामी को बालक बना लेता है जो

धोनेपाता डालके झालमूड़ी दे देती तो परमहंस
भक्तों से ब्रह्मचिंतन छोड़ केवल झालमूड़ी पर
ज्ञान होता

कोई-कोई तिथि बनाती दोईमाछ
श्यामल गाभी के दुग्ध का दोई करती
और पद्मवाले पुकुर की भेटकी माछ
सरसों तैल तरल स्वर्ण की भाँति आलोकित करता था
माँमोनी के मत्स्यनयन

अद्भुत सुबास उठता दस दिश में

रसोईघर के द्वार पर देवता आ लगते लुक-झुक करते
परमहंस भी वातायन से झाँकते, पूछते बारम्बार माँमोनी से
क्या देर है ? क्या देर है ? शीघ्र करो न माँ

जो भवसमुद्र से पार हो गया उसे एक मरी
मछली ने बाँध लिया अपने जाल में ।
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like