जल समाधि - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

4 min read · 12.4K reads

पौषपार्बो की रात्रि मेघ घनघोर बरसता था
भीषण था समुद्र ऊँची लहरें नाग की भाँति
पछाड़ खाती थी माथा और पूँछ पटक-पटककर
कछार पर

किन्तु मेरा कछार अब श्वास में गहरा नीला
जल था,
तिमिर ब्रह्म की भाँति

सब और व्याप्त था केवल क्षणांश को
दामिनी के दमक में छोड़ दिया जो संसार
माया की भाँति कौंध उठता था

अभिसारिका मैं गुरुजनों की दृष्टि बचाती
सखियों से छल कर, छन्द बान्ध चरणों में चली
अपने प्रियतम काल से रति करने

उद्दण्ड समुद्र के चित्र जो बोईबाड़ी में पिता के
पुस्तकालय में देखा करती थी वही सत्य हुए मेरे जीवन में

अन्तर केवल इतना है कि उनमें पालोंवाली नौका होती थी
मेरे निकट केवल यह शरीर है

विदा बन्धुओं !
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like