पलाशों के सभी पल्लू हवा में उड़ रहे होंगे - अम्बर बहराईची

अम्बर बहराईचीअम्बर बहराईची

4 min read · 12.4K reads

पलाशों के सभी पल्लू हवा में उड़ रहे होंगे
मगर इस बार, बंजारे, सुना है ऊँघते होंगे।

उसे भी आख़िरश मेरी तरह हँसना पड़ा अब के
उसे भी था यकीं, उस दश्त में हीरे पड़े होंगे।

मुझे मालूम है इक रोज़ वो तशरीफ़ लाएगा
मगर इस पार सारे घाट दरिया हो चुके होंगे।

हमारे सिलसिले के लोग खाली हाथ कब लौटे
पहाड़ों से नदी इस बार फिर वो ला रहे होंगे।

वो मौसम, जब सबा के दोश पर खुशबू बिखेरेगा
हमारी कश्तियों के बादबाँ भी खुल चुके होंगे।

वो खाली सीपियों के ढेर पर सदियों से बैठा है
उसे, मोती, समंदर की तहों में ढूँढ़ते होंगे।

सियह शब तेज़ बारिश और सहमी-सी फ़िज़ा में भी
बये के घोंसले में चंद जुगनू हँस रहे होंगे।

ये क्या अम्बर कि वीराने में यों ख़ामोश बैठे हो
चलो उट्ठो तुम्हारी राह बच्चे देखते होंगे।
अम्बर बहराईची
About the poet

अम्बर बहराईची

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अम्बर बहराईची

  1. अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वाली - अम्बर बहराईची

    अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वालीहर नज़र ख़ुद में कोई शहर है भरने वाली

    12.4K reads
  2. चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैं - अम्बर बहराईची

    चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैंअब जीने के ढंग बड़े ही महँगे हैं

    12.3K reads
  3. गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआ - अम्बर बहराईची

    गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआसोने चाँदी का हर मंज़र ख़ाक हुआ

    12.4K reads
  4. जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखते - अम्बर बहराईची

    जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखतेधूल का तूफ़ाँ अंधेरे बो रहा था देखते

    12.4K reads
  5. जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भी - अम्बर बहराईची

    जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भीफिर बर्फ़ के सहरा में ठहरना था हमें भी

    12.4K reads