बताओ क्या करें - अमरनाथ श्रीवास्तव

अमरनाथ श्रीवास्तवअमरनाथ श्रीवास्तव21 Sept 1937 – 15 Sept 2009

3 min read · 12.3K reads

इस तरह मौसम बदलता है बताओ क्या करें
शाम को सूरज निकलता है बताओ क्या करें
यह शहर वो है कि जिसमें आदमी को देखकर
आइना चेहरे बदलता है बताओ क्या करें
आदतें मेरी किसी के होंठ कि मुस्कान थीं
अब इन्हीं से जी दहलता है बताओ क्या करें
दिल जिसे हर बात में हँसने कि आदत थी कभी
अब वो मुश्किल से बहलता है बताओ क्या करें
इस तरह पथरा गयीं आँखें कि इनको देखकर
एक पत्थर भी पिघलता है है बताओ क्या करें
ले रहा है एक नन्हा दिया मेरा इम्तहान
हवा के रुख पर सफलता है बताओ क्या करें
दोस्त मुझको देखकर विगलित हुए तो सह्य था
दुश्मनों का दिल बदलता है बताओ क्या करें
अमरनाथ श्रीवास्तव
About the poet

अमरनाथ श्रीवास्तव

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like