कलाइडियोस्कोप - अमरजीत कौंके

अमरजीत कौंकेअमरजीत कौंके27 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

उन्होंने कहा
कलाइडियोस्कोप ही तो है-
ज़िन्दगी
थोड़े से
चूड़ियों के टुकड़े डालो
आँख से लगाओ
और घुमाओ

मैं देर तक सोचता रहा
कि रंग-बिरंगे
काँच के टुकड़ों के लिए
मैं कौन-सी
खनखनाती कलाइयों को
सूना करूँ...।


मूल पंजाबी से हिंदी में रूपांतर : स्वयं कवि द्वारा
अमरजीत कौंके
About the poet

अमरजीत कौंके

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like