जीने का अजीब सुख है
सूखे हुए पेड़ भी
जड़ों के प्रेम में पड़े हुए हैं
जड़ें इसलिए खड़ा रखती हैं
पेड़ होने का अर्थ
दुनिया को समझा सके
मेरे इलाक़े के बुज़ुर्ग
श्मशान की तैयारी में
दाह की लकड़ी
इसलिए इकट्ठी करते हैं
कोई कह न दे :
उसके घर में पेड़ नहीं थे।
जीने का अजीब सुख है
सूखे हुए पेड़ भी
जड़ों के प्रेम में पड़े हुए हैं
जड़ें इसलिए खड़ा रखती हैं
पेड़ होने का अर्थ
दुनिया को समझा सके
मेरे इलाक़े के बुज़ुर्ग
श्मशान की तैयारी में
दाह की लकड़ी
इसलिए इकट्ठी करते हैं
कोई कह न दे :
उसके घर में पेड़ नहीं थे।
