सवाल ज़्यादा हैं - आलोक धन्वा

आलोकधन्वाआलोकधन्वा2 Sept 1948

3 min read · 12.4K reads

पुराने शहर उड़ना
चाहते हैं
लेकिन पंख उनके डूबते हैं
अक्सर ख़ून के कीचड़ में !

मैं अभी भी
उनके चौराहों पर कभी
भाषण देता हूँ
जैसा कि मेरा काम रहा
वर्षों से
लेकिन मेरी अपनी ही आवाज़
अब
अजनबी लगती है

मैं अपने भीतर घिरता जा रहा हूँ

सवाल ज़्यादा हैं
और बात करने वाला
कोई-कोई ही मिलता है
हार बड़ी है मनुष्य होने की
फिर भी इतना सामान्य क्यों है जीवन ?
आलोकधन्वा
About the poet

आलोकधन्वा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like