पेट दर्द - आलोक कुमार मिश्रा

आलोक कुमार मिश्राआलोक कुमार मिश्रा10 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

दर्द पेट में बना हुआ है
लगता है जी खट्टा
सीने में भी जलन मची है
सोनू लगा रहा रट्टा

मम्मी बोली — ठीक है बेटा
रहो आज बिस्तर पर
वैसे आज पाठशाला में
खेल दिखाएगा जादूगर

सुनकर धीरे-धीरे सोनू
फिर होने लगा तैयार
बोला — पाठशाला मैं जाऊँगा
है तबियत में सुधार ।
आलोक कुमार मिश्रा
About the poet

आलोक कुमार मिश्रा

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like