राजा-रानी का प्यार

आलोक आज़ादआलोक आज़ाद

1 min read · 12.4K reads

राजा ने पहले

नदियाँ जीती

झरने जीते

पहाड़ जीता

और फिर अंत में

जीता औरत को

काट दिए उसके पर

क़ैद कर दिया उसे महलों में

और बना दिया उसे

महलों की रानी

एक दिन रानी

क़िले ध्वस्त कर देगी

ख़ुद लिखेगी अपना इतिहास

झुठलाएगी राजा-रानी के प्यार के क़िस्से

और बताएगी कि राजा ने रानी से

कभी प्यार नहीं किया

राजा ने उसे अगवा किया था।

आलोक आज़ाद
About the poet

आलोक आज़ाद

View profile & all 20 Poems / Stories