भाषा के ख़िलाफ़

आलोक आज़ादआलोक आज़ाद

1 min read · 12.4K reads

एक भाषा

मेरे गर्भ में पलती है

उस भाषा के ख़िलाफ़

जिसके व्याकरण में,

मेरा ज़िक्र दीमक की तरह होता है

जहाँ लकड़ियों के

खोखले हो जाने का इतिहास तो है

पर मेरी भूख का इतिहास अनुपस्थित है।

आलोक आज़ाद
About the poet

आलोक आज़ाद

View profile & all 20 Poems / Stories