आता है याद मुझ को गुज़रा हुआ ज़माना - इक़बाल

अल्लामा इक़बालअल्लामा इक़बाल9 Sept 1877 – 21 Sept 1938

2 min read · 12.4K reads

आता है याद मुझको गुज़रा हुआ ज़माना
वो बाग़ की बहारें, वो सब का चह-चहाना

आज़ादियाँ कहाँ वो, अब अपने घोसले की
अपनी ख़ुशी से आना अपनी ख़ुशी से जाना

लगती हो चोट दिल पर, आता है याद जिस दम
शबनम के आँसुओं पर कलियों का मुस्कुराना

वो प्यारी-प्यारी सूरत, वो कामिनी-सी मूरत
आबाद जिस के दम से था मेरा आशियाना
अल्लामा इक़बाल
About the poet

अल्लामा इक़बाल

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like