शाम की पुरवाई - नज़्म

अलीना इतरतअलीना इतरत6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

आज परवाज़ ख़यालों ने जुदा सी पाई

आज फिर भूली हुई याद किसी की आई

जिस्म में साज़ खनकने का हुआ है एहसास

और बजने लगी सरगम सी कहीं ज़ेहन के पास

मेरी ज़ुल्फ़ों ने बिखर कर कोई सरगोशी की

कैसी आवाज़ हुई आज ये ख़ामोशी की

तेरी आहट तिरा अंदाज़ जुदा है अब भी

तू ही दुनिया-ए-मोहब्बत की सदा है अब भी

इस तसव्वुर पे 'अलीना' को हँसी आई है

ये कोई और नहीं शाम की पुरवाई है

अलीना इतरत
About the poet

अलीना इतरत

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like