बा'द सूरज के भी हम को ज़िंदगी अच्छी लगी

अलीना इतरतअलीना इतरत6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

बा'द सूरज के भी हम को ज़िंदगी अच्छी लगी

शब की फ़ितरत में थी जो इक बेकली अच्छी लगी

पहले पहले कुछ हिरासाँ से थे हम तन्हाई से

चाँद तारे आ गए फिर ख़ामुशी अच्छी लगी

बंदिशों को तोड़ने की कोशिशें करती हुई

सर पटकती लहर तेरी आजिज़ी अच्छी लगी

रात भर शबनम के हाथों बन-सँवर जाने के बा'द

फूल के चेहरे पे बिखरी ताज़गी अच्छी लगी

उस के शे'रों में मोहब्बत के सिवा कुछ भी न था

पर 'अलीना' को यही दीवानगी अच्छी लगी

अलीना इतरत
About the poet

अलीना इतरत

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायचाँदबचपन मेंमाँ ने मुझे, रात में— हरे प्रकाश उपाध्यायपावरपावर गली-गली थी, छज्जे पे भी खड़ी थी,छत पे लगाके आला, घर-घर में झाँकती थी।— आर. चेतनक्रांतिइस महादेश के अनिवासी का एक बयानहम एक घर चाहते थे सुरक्षितहम से कहा गया राजगृह में एक आदमी तुम्हारा भी है— अशोक कुमार पांडेय