तमन्नाओ के बहलावे में अक्सर आ ही जाते हैं - अली सरदार जाफ़री

अली सरदार जाफ़रीअली सरदार जाफ़री29 Sept 1913 – 1 Sept 2000

2 min read · 12.4K reads


तमन्नाओ के बहलावे में अक्सर आ ही जाते हैं
कभी हम चोट खाते हैं, कभी हम मुस्कुराते हैं

हम अक्सर दोस्तों की बेवफ़ाई सह तो लेते हैं
मगर हम जानते है, दिल हमारे टूट जाते हैं

किसी के साथ जब बीते हुए लम्हों की याद आई
थकी आखों में अश्को के सितारे झिलमिलाते हैं

ये कैसा इश्तियाक़-ए-दीद है और कैसी मजबूरी
किसी की बज़्म तक जा जा के हम क्युँ लौट आते हैं
अली सरदार जाफ़री
About the poet

अली सरदार जाफ़री

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like