दबी हुई है मेरे लबों में कहीं - अली सरदार जाफ़री

अली सरदार जाफ़रीअली सरदार जाफ़री29 Sept 1913 – 1 Sept 2000

2 min read · 12.4K reads

दबी हुई है मेरे लबों में कहीं पे वो आह भी जो अब तक
न शोला बन के भड़क सकी है न अश्क-ए-बेसूद बन के निकली

घुटी हुई है नफ़स की हद में जला दिया जो जला सकी है
न शमा बन कर पिघल सकी है न आज तक दूध बन के निकली

दिया है बेशक मेरी नज़र को वो परतौ जो दर्द बख़्शे
न मुझ पर ग़ालिब ही आ सकी है न मेरा मस्जूद बन के निकली
अली सरदार जाफ़री
About the poet

अली सरदार जाफ़री

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like