अभी और तेज़ कर ले सर-ए-ख़न्जर-ए-अदा को - अली सरदार जाफ़री

अली सरदार जाफ़रीअली सरदार जाफ़री29 Sept 1913 – 1 Sept 2000

2 min read · 12.4K reads

अभी और तेज़ कर ले सर-ए-ख़न्जर-ए-अदा को
मेरे ख़ूँ की है ज़रूरत तेरी शोख़ी-ए-हिना को

तुझे किस नज़र से देखे ये निगाह-ए-दर्दआगीं
जो दुआयें दे रही है तेरी चश्म-ए-बेवफ़ा को

कहीं रह गई है शायद तेरे दिल की धड़कनों में
कभी सुन सके तो सुन ले मेरी ख़ूँशिदा नवा को

कोई बोलता नहीं है मैं पुकारता रहा हूँ
कभी बुतकदे में बुत को कभी काबे में ख़ुदा को
अली सरदार जाफ़री
About the poet

अली सरदार जाफ़री

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like